डोनल्ड ट्रम्प ने टेक्सास राज्य के ह्यूस्टन शहर में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पलायनकर्ताओं के विरुद्ध नीतियां अपनाने के कारण वे संसार में घृणित हो चुके हैं। उन्होंने पलायनकर्ताओं के विरुद्ध अपनी नीतियों का औचित्य दर्शाने की कोशिश करते हुए कहा कि अमरीका में बेरोज़गारी और अशांति इस बात का कारण बनी कि वे ग़ैर क़ानूनी रूप से अमरीका में घुसने की कोशिश करने वाले आप्रवासियों या पलायनकर्ताओं को रोकें। अमरीका के राष्ट्रपति ने, जिनकी पलायनकर्ता विरोधी नीतियों की देश के अंदर भी व्यापक स्तर पर आलोचना की जा रही है, दावा किया कि उनकी कोशिशों से देश की आर्थिक व सुरक्षा स्थिति पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है।
अमरीका में हाल ही में कराए जाने वाले सर्वेक्षणों के परिणामों से पता चलता है कि राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प से अमरीकी जनता की अप्रसन्नता की दर में वृद्धि हो गई है। सीएनएन टीवी चैनल द्वारा कराए गए सर्वेक्षण से सिद्ध होता है कि अमरीका के 58 प्रतिशत लोग अपने देश के राष्ट्रपति के क्रियाकलाप से अप्रसन्न हैं।